रामपुर: बगी गांव के पास बाइक सवार मजदूर गर्दन में मांझा फंसने से गंभीर रूप से हुआ घायल, मेरठ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Rampur, Rampur | Oct 12, 2024 कोतवाली गंज क्षेत्र के बगी गांव के पास एक बाइक सवार मजदूर की गर्दन में मांझा फस जाने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना शुक्रवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मजदूर के साथियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कगया। शुक्रवार रात्रि 9:30 बजे घायल मजदूर को मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ के लिए रवाना किया है। घायल मजदूर की गर्दन में गंभीर चोट लगी है।