मखदुमपुर: पर्यटन थाना बराबर की पुलिस ने अपहरण कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पर्यटन थाना बराबर की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पूर्व हुई अपहृत लड़की के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है गुरुवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फूलचंद कुमार यादव ने बताया अलबेला नगर गांव निवासी सोनू कुमार थाना क्षेत्र के ही एक लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था।