जहानाबाद: कड़ौना हॉल्ट पर अज्ञात बाइक की टक्कर से महिला घायल
तेलहड़ा मिल्की निवासी सत्या देवी व एक अन्य महिला लंजो से लौट रही थीं। कड़ौना हॉल्ट के पास सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जारी है।