मानसी: खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल ,सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Apr 25, 2024 खगड़िया स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलहा सैदपुर निवासी राजीव कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान युवक गिरकर घायल हो गया है।