महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाम गेट पर शुक्रवार शाम एक रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में रिक्शे में सवार पांच युवक घायल हो गए। रिक्शा पलटने के कारण सभी युवक उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।