मशरक: लखनपुर में बाइक सवार को पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर,घायल सीएचसी में भर्ती
Mashrakh, Saran | Jun 12, 2026 मशरक सीएचसी में शुक्रवार की दोपहर 2 बजें के लगभग बाइक दुघर्टना में पानापुर थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव निवासी संजय चौबे के 23 वर्षीय पुत्र विश्वजीत चौबे को घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया उन्होंने बताया कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।