मखदुमपुर: कोहरा गांव में पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति फरार, हत्या का आरोप
टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में सोमवार के दिन एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतका जुली कुमारी के परिजनों ने उसके पति हुलचूल उर्फ टुन्नी चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के दस वर्ष बाद भी संतान नहीं होने के कारण पति-पत्नी झगड़ा होता था।