गोपालगंज: कबीरपुर गांव में बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज - बारात में ऑर्केस्ट्रा बजाने को लेकर खूनी बवाल। ऑर्केस्ट्रा जबरन चालू कराने के दबाव में चाकूबाजी, युवक को मारा चाकू। हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती। मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की छानबीन में जुटी। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सकला गांव में वारदात। घायल युवक की पहचान कबीरपुर के उमेश कुमार यादव के रूप में हुई।