झालरापाटन: झालरापाटन में मकान में लगी आग, महाराणा प्रताप सर्कल के पास घरेलू सामान जलकर हुआ नष्ट
झालरापाटन के महाराणा प्रताप सर्कल से बाईपास मार्ग पर स्थित एक मकान में शुक्रवार शाम आग लग गई। इस घटना में मकान मालिक अनवर गोरी का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी। मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर जमा हो गए। नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।