बंडा-शाहगढ़ में शराब सेवन से मौतों पर सरकार सख्त, CM मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश
भोपाल। सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से लोगों की मौत की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर औ�
Indore, Indore | Sep 6, 2026