बालोद: सरकार के 37 विभागों पर ₹31.84 करोड़ का बिजली बिल बकाया, केवल नोटिस देकर निभा रहे औपचारिकता
Balod, Balod | Apr 20, 2026 बालोद. जिले में सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल का करोड़ों रुपए बकाया है। विद्युत विभाग के आंकड़ों के अनुसारे जिले में शासकीय और गैर-शासकीय घरेलू, कमर्शियल, कृषि, उद्योगों आदि आदि कनेक्शनों को मिलाकर कुल 34 करोड़ 80 लाख 16 हजार रुपए बिल बाकी है। यह आंकड़े 15 अप्रैल की स्थिति के हैं। वहीं सरकार के 37 विभागों पर 31 करोड़ 84 लाख रुपए का बिल बकाया है।