धौरहरा तहसील क्षेत्र के खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम मदारा बेहड़ में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीड़ित सूरज लाल ने सोमवार पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।