ऊंचाहार: किशुनदासपुर गाँव में देवी पंडाल में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन, भक्तिमय माहौल में डूबा इलाका
शारदीय नवरात्रि के दौरान जगह जगह सजे देवी पंडालों में जय माता दी का उद्घोष चल रहा है।क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव के रणवीर सेवा संस्थान द्वारा देवी पंडाल सजाया गया है।जहां शुक्रवार की रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में कलाकारों के अभिनय ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं पूरे क्षेत्र में भक्तियम माहौल हो गया।खासतौर पर बच्चों का अभिनय लोगों की आस्था का केंद्र रहा है।