फारबिसगंज: भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया
फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया। गुरुवार को एक बजे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।