नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अनधिकृत रूप से संचालित 08 ई-रिक्शा वाहनों को किया सीज
बहराइच के निर्देश पर प्रभारी रूपईडीहा श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में थाना रूपईडीहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.04.2026 को कस्बा रुपईडीहा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा रुपईडीहा नानपारा रोड पर अनाधिकृत रूप से संचालित 08 ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया।