पिछोर: ग्राम पंचायत बाचरोंन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम पंचायत बाचरोंन में आज शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लवली कोली जी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिंका लोधी के द्वारा उपस्थित सभी हितग्राहियों की निरोगी काया अभियान के अंतर्गत एनसीडी स्क्रीनिंग की गई।