लाडनूं: बोलेरो में जिंदा जलने से जुड़े प्रकरण में पुलिस ने खुलासे के लिए मांगे 5 दिन, धरना हुआ समाप्त, हत्या का मामला दर्ज
रताऊ के समीप एक गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। जिसको लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया एवं कहा कि यह हत्या है। विरोध प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे एवं कहा कि हम पांच दिन में ही मामले का खुलासा कर देंगे। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया एवं मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। हत्या का मामला दर्ज किया।