पूरनपुर: शेरपुर कला वलीमा समारोह में दहेज की बाइक चोरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में मंगलवार की रात्रि वलीमा समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खड़ी दहेज में मिली नई बाइक चोरी हो गई। परिवार और मेहमान समारोह में व्यस्त थे, तभी मौका पाकर एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तलाश में जुट गए।