दीपका: दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर हाईवा चालक की लापरवाही
Dipka, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा के दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बार फिर भारी वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। ACB कंपनी के एक हाईवा चालक ने निर्धारित मार्ग छोड़कर प्रतिबंधित सड़क पर वाहन घुसा दिया। जब एक सजग नागरिक ने उसे नियमों की जानकारी देकर रोका, तो चालक ने गलती मानने के बजाय उससे बदसलूकी शुरू कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।