ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों ने सराय कंसराय के पास अंडर पास बनाने की मांग को लेकर डीएम को दिया गया पत्रक
सराय कंसराय के आसपास के कई गांव के लोगों की मांग है कि वहां रेलवे फाटक, अंडरपास या ओवरब्रिज बनाया जाए क्योंकि एक तरफ से दूसरी तरफ रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए उनको कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है । इसी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक दिया है