ज्ञानपुर: बनका मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 850 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बनका मोड़ के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। जिसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद किया है । ज्ञानपुर कोतवाली में गांजा तस्कर के खिलाफ केस किया गया है