ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के गेस्ट हाउस पर प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ की गई, बैठक
ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई, बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए बात कही गई, वहीं प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बखान करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया, प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।