बलौदा: पंतोरा चौकी पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर चांपा की पंतोरा चौकी पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी सुखसागर धनवार को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि सुखसागर धनवार, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 2 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.