पामगढ़: पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को कोरबा जिला से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी दीपक चौहान को कोरबा जिला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी दीपक चौहान के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।