लखीमपुर खीरी। जनपद में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन और जनजागरूकता के लिए आज शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।