विदिशा नगर: सब्जी मंडी बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के गले पर चाकू तानने वाला आरोपी गिरफ्तार
सब्जी मंडी बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी के गले पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रविवार दोपहर 1:00 बजे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 अगस्त की दोपहर की है, जब नशे में धुत आरोपी टीटू भेड़ा सड़क पर हंगामा कर रहा था। समझाने पहुंचे प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश यादव से उसने गाली-गलौज की।