महाराजगंज: शिवली में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश
5 जुलाई रविवार शाम 5:00 बजे हाईवे मार्ग पर विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रविवार की मध्य रात्रि 2 बजे के आसपास पोल टूट कर मार्ग पर गिर गया। जिसे पूरा दिन बीत जाने तक भी ठीक नहीं कराया जा सका। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ बड़े हादसे को भी दावत देता पोल नजर आ रहा है।