नवाबगंज: जैदपुर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़े मंगलवार के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जैदपुर कस्बा सहित आसपास के गांव में बड़े मंगलवार के अवसर पर देर शाम करीब 5 तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें जैदपुर कस्बा के संगत मंदिर पर भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जैदपुर सफदरगंज मार्ग स्थित बेल्हा बाबा मंदिर प्रांगण में भी भंडारे का आयोजन किया गया।