जालौन: ग्राम सलेमपुर में व्यक्ति ने मिट्टी खनन माफियाओं पर लगाया ट्रॉली में डालकर मारपीट करने का आरोप।
Jalaun, Jalaun | Jun 12, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलेमपुर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए, बताया कि मिट्टी खनन माफिया उसके खेत से मिट्टी से भरे ट्राली लेकर जा रहे थे जिसका विरोध व्यक्ति ने किया तो माफियाओं ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और ट्राली में डालकर होटल ले गए जहां पर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल किया, वहीं व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।