साढ़ निवासी किसान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बालिग बेटी बीते 26 अक्टूबर से घर से गायब है।परिजनों ने बताया कि बेटी की काफी खोजबीन की गई,लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला सका। बेटी को पड़ोसी युवक शेर सिंह द्वारा बहला फुसला कर कहीं बाहर रखा गया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।