धनघटा: गायघाट पूर्वी में बारात में विवाद के बाद युवक की मौत, 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धनघटा पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गद