सोशल मीडिया पर अपना भोकाल मचाने के उद्देश्य से अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने फोटो की सत्यता की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।