बिलग्राम: सांडी कस्बे में पत्नी की विदाई को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
Bilgram, Hardoi | Jun 26, 2026 हरदोई के सांडी कस्बे में शुक्रवार को पत्नी की विदाई को लेकर एक युवक ने हाई-वोल्टेज ड्रामा किया।शाहाबाद निवासी हरीओम उर्फ राजा शराब के नशे में इंदिरा पार्क स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया गया कि चार वर्ष पहले उसकी शादी मुंशीगंज निवासी युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा है।