लातेहार: नशा मुक्ति को लेकर लातेहार में जागरूकता अभियान तेज, उपायुक्त ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की
लातेहार। जिला प्रशासन लातेहार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जिलेभर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।