बरेली: उर्स के मंच से 'नो पॉलिटिक्स' का फरमान, सिर्फ दीन की बात होगी, नेताओं की नहीं: आला हजरत दरगाह का बड़ा ऐलान
बरेली में 108वें उर्स-ए-आला हजरत को लेकर दरगाह आला हजरत ने बड़ा फैसला लिया है। काज़ी-ए-हिंदुस्तान के निर्देश पर उर्स के मंच से राजनीतिक तकरीरों पर पूरी तरह रोक रहेगी। उलेमा सिर्फ दीन, अमन, भाईचारे, शिक्षा, शरीयत, मस्जिद-दरगाहों की हिफाजत और सामाजिक मुद्दों पर ही तकरीर करेंगे। मंच का इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं होगा।