कुक्षी: बाग क्षेत्र के ग्राम आगर में गड़रिया से लूटपाट, मारपीट में घायल, ₹75 हजार के पशु लूटे, मामला दर्ज
बाग के ग्राम आगर के जंगल में राजस्थान से भेड़ के झुंड लेकर आए गडरिया के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना हुई। अज्ञात बदमाशों ने गडरिया वासनराम के साथ मारपीट की और झुंड में से 11 भेड और चार बकरियां उठा ले गए । घटना की सूचना मिलने पर बाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । घायल गडरिया वासनराम को बाग अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।