घाघरा: बाला खटंगा बगीचा टोली में बुधवार को पांचवी अनुसूची एवं पेशा अधिकार संरक्षण जन आंदोलन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jun 10, 2026 घाघरा प्रखंड के बाला खटंगा बगीचा टोली में पांचवी अनुसूची एवं पेसा अधिकार संरक्षण जनआंदोलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के आदिवासी समाज, ग्राम प्रतिनिधियों एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा पेसा अधिनियम के पूर्ण एवं विधिसम्मत क्रियान्वयन की मांग उठाई।