संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी तथा ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।