बांधवगढ़: टोल फ्री नंबर पर कॉल कर फसल बीमा से संबंधित शिकायत कर सकते हैं जिले के किसान : ज़िला कृषि विभाग के उप संचालक
उप संचालक कृषि ने बताया कि समस्त कृषक योजना अंतर्गत स्थानीय प्राकृतिक आपदाओ के अंतर्गत अतिवृष्टि से जलभराव के कारण फसल क्षति होने की सूचना फसल बीमा शिकायत टोल फ्री नंबर 14447 पर कर सकते है। यह शिकायत 72 घण्टे के अंदर करना होगा। शिकायत दर्ज कराने के उपरांत ही किसानों को इसका लाभ मिल पायेगा। अतः किसान भाई इस नंबर का लाभ अवश्य उठाये।