हज़ारीबाग: बड़कागांव रोड पर शांति आश्रम रामकृष्ण सेवा केंद्र के सामने से दो उचक्कों ने शाम के समय टहल रही महिला से चैन की छिनतई की
बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के बड़कागांव रोड शांति आश्रम रामकृष्ण सेवा केंद्र के सामने से दो उचक्के शाम में टहल रही महिला से चैन की छिनतई कर फरार हो गया। महिला लॉ कुमार सिंह की पत्नी शांति आश्रम के सामने स्थित गली में रहती है। घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। महिला के अनुसार शाम को वह अपने गली से निकाल कर बड़कागांव रोड में टहल रही थी।