धौलपुर: करौली-धौलपुर हाईवे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई, उपचार के दौरान युवती ने तोड़ा दम
करौली-धौलपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। पहले 9 माह की मासूम तान्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं अब हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा पुत्री गट्टू कुशवाहा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु