करेरा: दिनारा पुलिस ने हत्या और SC/ST एक्ट के आरोपी को, जो 27 साल से फरार था, झांसी के लिधौरा से किया गिरफ्तार
दिनारा थाना पुलिस ने 27 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी देवपाल उर्फ आचार्य पुत्र गिरधारी लोधी निवासी लिधोरा जिला झांसी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। और शाजापुर के एक गुरुकुल में आचार्य बनकर पहचान छुपाकर रह रहा था।