खंडवा नगर: भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिस बल को कैरी का पना वितरित किया गया
शहर खण्डवा में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैदी के साथ विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों पर तैनात है। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस बल के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए विशेष पहल की गई।