हैदरगढ़: मल्लाहन पुरवा मजरे शरीफाबाद गांव में विवाहिता ने आत्महत्या की कोशिश की, ससुराल पक्ष पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप
सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्लाहन पुरवा मजरे शरीफाबाद गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।