हाथरस: जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, अस्पताल की बिजली गायब
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग अचानक से तेज भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर के पास जा रही केवल में आग लग गई जिसने ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया अचानक से लगी आग से जिला अस्पताल में रहने वाले अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और स्टाफ ने सिलेंडर से आग बुझाई