फुल्लीडूमर: ओड़ेय गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक नक्सली युवक को गिरफ्तार कर बांका जेल भेजा
बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 वर्ष पूर्व भीतिया गांव में मोबाइल टावर विस्फोट कांड में शामिल एक नक्सली आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के अड़ई गांव निवासी शंकर तूड़ी के पुत्र बजरंगी तूड़ी के रूप में हुई है।