अटरू थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गाँव मे पूर्व रंजिश को लेकर लगभग 3-4जनो ने खेत से आ रहे एक युवक पर हमला कर दिया। अटरू थाना हेड नरपत सिंह ने बताया कि गोविंदपुरा का किसान जगदीश प्रजापति खेत से घर आ रहा था।तब पूर्व रंजिश को लेकर 3-4जनो ने लाठियों से हमला कर दिया।जिससे जगदीश प्रजापति के खून आलूदा चोटें आई है।जिसे बाराँ राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।