हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में खरीफ 2026 सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता एवं किसान पंजीकरण अनिवार्य
जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार खरीफ 2026 सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस हेतु सभी किसानों से अनुरोध है कि वे समय रहते फार्मर रजिस्ट्रेशन (किसान पंजीकरण) अनिवार्य रूप से करा लें, क्योंकि बिना पंजीकरण के किसी भी कृषक को उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।