कुमारखंड: खुटहा रजई वार्ड 5 में शौच करने को लेकर हुए मारपीट की घटना में दो घायल इलाज के लिए भर्ती
मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित खुटहा रजई वार्ड 5 में शनिवार को दोपहर एक बजे फसल में शौच करने को लेकर हुए दो पक्ष में जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गया। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।