बक्सर: यूजीसी के नए बिल के विरोध में बक्सर में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन, गोलंबर से वीर कुंवर सिंह चौक तक मार्च
बक्सर में यूजीसी नए बिल के विरोध में युवाओं और आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 2:30 बजे अपराह्न में किया। नगर के गोलंबर से वीर कुंवर सिंह चौक तक पैदल मार्च किया गया और मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता दिवाकर पाठक एवं सुशील कुमार राय ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों में भेदभाव की परिभाषा एकतरफा है।